Posts

Healthy life

तुलसी के स्वास्थ्य लाभ हमारे देश में तुलसी का पौधा घर-घर में मिलता है| तुलसी का अर्थ है – तु’ से भौतिक, ‘ल’ से दैविक और ‘सी’ से आध्यात्मिक तापों का संहार करने वाली| इसका पौधा लगभग 3-4 फुट ऊंचा होता है| इसकी पत्तियां, डंठल, मंजरी, जड़ आदि सभी अमृत के समान गुण वाली होती हैं| कोई इसे वृन्दा कहता है तो कोई वैष्णवी| तुलसी कीटाणु नाशक, कपूर प्रदान करने वाली, तरह-तरह के रोगों को भगाने वाली और मन में ओज एवं तेज भरने वाली है| कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वह घर तीर्थ के समान पवित्र होता है| उस घर में रोग, शोक, व्याधि आदि नहीं आते| तुलसी की पत्तियों से वायु लगकर सुगंधित तेल अपने साथ लेकर चारों ओर फैला देती है जिससे वातावरण गंधमय और रोगरहित हो जाता है| जब मनुष्य इस वायु में श्वास लेता है तो वायु का स्वास्थ्यवर्द्धक प्रभाव उसके शरीर के प्रत्येक कोष पर पड़ता है| इससे रक्त शुद्ध हो जाता है, फेफड़े नीरोग बनते हैं तथा शरीर के सभी बाहरी और भीतरी अंग स्वस्थ एवं शक्तिशाली हो जाते हैं| यही कारण है कि पुराने समय में तुलसी बाग, बगीचों तथा घरों में अवश्य लगाई जाती थी| तुलसी ही एक ऐस